
दुष्कर्म का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव
Kotatimes
Updated 5 years ago

KOTATIMES JULY 01,2020। अनंतपुरा थाना पुलिस द्वारा दुष्कर्म के गिरफ्तारआरोपी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। जिले में कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 676 पर पहुंच गया है।
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Whats app Group: CLICK HERE.
जानकारी के अनुसार अनंतपुरा थाना पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया था,जो कि खेड़ली फाटक एरिया का निवासी है।दुष्कर्म का आरोपी बीते दो दिनों से अनंतपुरा थाने में ही बंद था। युवक हॉस्टल भी चलाता है, साथ ही डांस क्लासेज भी संचालित करता है। उसने एक युवती से दोस्ती होने के बाद दुष्कर्म किया था। युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। जेल भेजने से पहले मंगलवार को उसका कोरोना वायरस टेस्ट करवाया गया। जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया है। आरोपी युवक को अस्पताल ले जाने, गिरफ्तार और कोर्ट में पेश करने वाले कई पुलिसकर्मी संपर्क में आए थे। ऐसे में पूरे थाने में अब हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, संपर्क में आए पुलिसकर्मी अब क्वॉरेंटाइन किए जा सकते हैं।
बुधवार को 7 नए कोरोना पॉजिटिव आए
जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के 7 नए केस सामने आए हैं। अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल केस 676 हो गए हैं।
प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि बुधवार को आए पॉजिटिव में 35,35,45 एवं 60 वर्षीय महिलाएं निवासी रामचन्द्रपुरा, छावनी, 26 वर्षीय महिला निवासी नंदा की बाड़ी, 20 वर्षीय पुरुष निवासी गोविन्द नगर और 22 वर्षीय पुरुष निवासी खेड़ली फाटक शामिल हैं।
Read More:
17 वर्षीय छात्रा निकली कोरोना पॉजिटिव, परीक्षा सेंटर पर दे रही थी बोर्ड एग्जाम
ज्ञान सरोवर कॉलोनी में सट्टे की खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने किया हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिला सदस्य सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
0 Comments
मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
शहीद की प्रतिमा लगाने में रोड़ा अटका रहे हैं सांगोद से कांग्रेस विधायक - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
खेत में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने बरामद किए 27 पौधे - kotatimes %
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
महावीर नगर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश राजू पंजाबी को देशी कट्टे सहित किया गिरफ्तार - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उज्जवल राठोड़ होंगे कोटा के नए कलक्टर - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
सीए अर्थव्यवस्था के डॉक्टर, नए भारत के निर्माण में उनकी भूमिका अहम - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार व एक बाल अपचारी डिटेन - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
"जिंदगी ना मिलेगी दोबारा" के नारों के साथ छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर कोटा विश्वविद्याल
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
15 साल से मारपीट कर लूट की वारदात में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
लायंस क्लब कोटा टेक्नो ने डॉक्टर्स डे के अवसर पर किया 15 डॉक्टर्स का सम्मान - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
265 ग्राम हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार, नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]