
पति के बाद पत्नी का भी टूटा दम, मिली पॉजिटिव-अब तक 35 लोगों की मौत
Kotatimes
Updated 5 years ago

KOTATIMES JULY 26, 2020। कोटा में रविवार को आरपीएस कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। कोरोना से अब तक ये 35वीं मौत है। लगातार हो रही मौतें और बढ़ते संक्रमण के आंकड़े लोगों में डर पैदा कर रहा है। रविवार को कोरोना के 52 मामले सामने आए हैं। सेंट्रल जेल से मरीजों का मिलना लगातार जारी है। यहां 23 नए मरीज मिले हैं।
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Whats app Group: CLICK HERE.
कोरोना 60 से अधिक उम्र के मरीजों के लिए खतरा, अब तक 35 लोगों की मौत
पति के बाद पत्नी का भी टूटा दम, मिली पॉजिटिव
शनिवार को भी कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मौत के बाद जांच में उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। नयापुरा इस्माइल चौक निवासी 65 वर्षीय महिला की तबीयत खराब होने पर 24 जुलाई शाम 7 बजे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें सांस की तकलीफ थी। रात साढ़े 9 बजे बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। इससे पहले 23 जुलाई को महिला के पति की मौत हुई थी। वो भी कोरोना संक्रमित थे।
प्रदेश में अभी एक्टिव केस की संख्या 9 हजार 935 है। राज्य में अब तक 621 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं रविवार को 8 कोरोना पीडि़तों की मौत हुई।
60 से अधिक उम्र के मरीजों के लिए खतरा
डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना वायरस उन बुजुर्गों के लिए ज्यादा खतरनाक है जो पहले से ही दिल, किडनी, फेफड़े की बीमारी से ग्रसित हैं। ये वायरस उन लोगों पर भी ज्यादा गंभीर साबित हो रहा है जो डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग पहले से ही किसी गैर-संक्रामक रोग से ग्रसित होते हैं। साथ ही इस उम्र में इम्यूनिटी भी कम हो जाती है।
0 Comments
दो हजार के ईनामी बदमाश सहित नकबजनी के दो अपराधी गिरफ्तार - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] पति के बाद पत्नी का भी टूटा दम, मिली पॉज… […]
कोरोना संक्रमण को देखते हुए हर रविवार को बन्द रहेंगे बाजार - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] पति के बाद पत्नी का भी टूटा दम, मिली पॉज… ये लिये निर्णय- कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में प्रत्येक रविवार को सम्पूर्ण बजार बन्द रहेगे तथा व्यापारिक संस्थान प्रातः 8 से सायं 8 बजे तक खुले रह सकेंगे। इस दौरान अति-आवश्यक सेवाएं लॉकडाउन से प्रभावित नहीं होंगी। सभी व्यापारिक संस्थानों पर सेनिटाइजेशन, मास्क, सोशल डिसटेसिंग की पालना अनिवार्य की जायेगी। व्यापारिक संगठन भी कोरोना जागरूकता के लिए निरन्तर कार्य करेंगें। […]
कोटा में पॉवर बाइक बुलेट का कट गया 50 हजार का चालान - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] पति के बाद पत्नी का भी टूटा दम, मिली पॉज… […]