
आंध्र प्रदेशः लोकडाउन में शराब की दुकाने बंद होने के कारण पीया सैनिटाइजर
Kotatimes
Updated 5 years ago

आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां लॉकडाउन में शराब नहीं मिली तो कथित तौर पर सैनिटाइजर पीने से 10 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि ये लोग शराब पीने के आदी थे और कुरीचेंदू में कोविड-19 के कारण लॉकडाउन बढ़ने से शराब नहीं मिलने के कारण उन्होंने सेनिटाइजर को चुना जिसमें कुछ नशीली सामग्री होती हैं।
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Whats app Group: CLICK HERE.
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के एक गांव में शराब के विकल्प के रूप में कथित तौर पर सेनिटाइजर पीने में तीन भिखारियों सहित कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि कुरीचेंदू गांव के ये लोग बीते कुछ दिन से सेनिटाइजर को पानी और शीतल पेय में मिलाकर पी रहे थे।
पुलिस अधीक्षक ने गांव का दौरा किया। वहां लॉकडाउन बढ़ने के कारण शराब की दुकानें बंद हैं। उन्होंने बताया कि दो लोगों की बृहस्पतिवार रात को मौत हो गई और शेष आठ लोगों की शुक्रवार को मौत हुई। इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं सेनिटाइजर में कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं था। सेनिटाइजर को रसायनिक जांच के लिए भेजा है।
Read More:
0 Comments
बुधवार को 109 नए कोरोना पॉजिटिव आए, कोटा में 15 स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना की निःशुल्क जांच - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
दो बड़े विस्फोटों ने लेबनान की राजधानी बेरूत को झकझोर दिया - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
स्पेसएक्स कैप्सूल में सवार नासा के अंतरिक्ष यात्रि धरती पर सकुशल लौटे - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
डिलीट कांड: चीनी घुसपैठ के दस्तावेज रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से डिलीट करने पर युवा कांग्रेस ने क
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]