
धूलेट में 520 बीघा चारागाह भूमि से हटाया अतिक्रमण
Kotatimes
Updated 5 years ago

KOTATIMES AUGUST 10, 2020। जिले के कनवास उपखण्ड के ग्राम धूलेट में तीन जेसीबी मशीनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से 520 बीघा चारागाह भूमि पर से अतिक्रमण हटाकर चारागाह भूमि पर ट्रेन्च खुदाई का कार्य भी किया गया।
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Whats app Group: CLICK HERE.
कनवास एसडीएम राजेश डागा ने बताया कि चारागाह भूमि कुल 550 बीघा थी जिस पर की ग्रामीणो द्वारा बाड़े बनाकर, पत्थर की कोट कर दुकाने व मकान बनाने की तैयारी के साथ-साथ खेती भी की जा रही थी, जिसमें से 30 बीघा भूमि पूर्व में ही ग्रामीणों द्वारा आपसी समझाईश व सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कर दी गई थी। शेष 520 बीघा भूमि का अतिक्रमण सोमवार को मौके पर पहुंचकर हटवाया। उन्होंने बताया कि 550 बीघा चारागाह भूमि कब्जे में लिया जाकर ग्राम पंचायत को संभलाई गई। उपखण्ड प्रशासन कनवास की ओर से 1280 बीघा चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त की जा चुकी है।
एसडीएम ने बताया कि आबादी में व सड़को पर घूमते आवारा पशुओं को एवं चारागाहों पर अक्रिमण हटाने की मांग लम्बे समय से की जा रही थीं जिसको मध्यनजर रखते हुये कनवास उपखण्ड में चारागाह अतिक्रमण मुक्त ग्राम एवं अन्य सरकारी भूमियो से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। जिसमें सभी ग्रामीणों को हिदायत भी दी जा चुकी है कि उनके द्वारा सरकारी भूमियों पर किये गये अवैध अतिक्रमण को आपसी सहयोग एवं समझाईश से तुरंत हटा दे अन्यथा प्रशासन द्वारा कानूनी कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाया जायेगा। भूमि पर पड़ी सामग्री को जब्त कर कब्जा राज लिया जाकर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
0 Comments
सोमवार को 265 नए कोरोना पॉजिटिव आए - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] धूलेट में 520 बीघा चारागाह भूमि से हटाया… […]
जन्माष्टमी पर यूआईटी ने भगवान श्री कृष्ण का मंदिर तोडा - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] धूलेट में 520 बीघा चारागाह भूमि से हटाया… […]
जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के पाॅच लोग अचेत, एक सदस्य की इलाज के दौरान हुई मौत - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] धूलेट में 520 बीघा चारागाह भूमि से हटाया… […]
वल्लभ पंथ के सप्त उपपीठों में प्रथम स्थान कोटा के मथुरेश जी का, कोटा के पाटनपोल में भगवान मथुराधी
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] धूलेट में 520 बीघा चारागाह भूमि से हटाया… […]
अनन्त चतुदर्शी आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] धूलेट में 520 बीघा चारागाह भूमि से हटाया… […]
कोटा में कोरोना से एक की मौत,133 नए पॉजिटिव आए - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] धूलेट में 520 बीघा चारागाह भूमि से हटाया… […]
आकाशीय बिजली गिरने से रैबारी की तेरह भैंसाै की हुई मौत - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] धूलेट में 520 बीघा चारागाह भूमि से हटाया… […]
'बुलाती है मगर जाने का नहीं' लिखने वाले शायर राहत इंदौरी ने दुनिया को कहा अलविदा - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] धूलेट में 520 बीघा चारागाह भूमि से हटाया… […]
आंगनबाड़ी महिला कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] धूलेट में 520 बीघा चारागाह भूमि से हटाया… […]