
पत्नी वियोग में पति ने फांसी लगाकर दी जान
Kotatimes
Updated 5 years ago

KOTATIMES AUGUST 16, 2020। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के नांता इलाके में पत्नी के वियोग में पति ने मानसिक तनाव में आकर फांसी का फंदा लगा लिया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
कुन्हाड़ी थाना हेड कॉन्स्टेबल भगवान सहाय ने बताया कि नांता मेघवालों का मोहल्ला निवासी युवक संजय (35) पुत्र राधेश्याम मेघवाल ने घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी लगने पर परिजन उसे लेकर एमबीएस अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को जानकारी लगने पर म्रतक युवक के शव को मोर्चरी में छुट्टी करवाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हेड कॉन्स्टेबल भगवान सहाय ने बताया कि जांच में मृतक युवक के कमरे की तलाशी ली गई। यहा किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिलने से युवक की मौत का कारणों का पता नहीं चल पाया। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि मृतक युवक की 4 साल पहले शादी हुई थी जिसके एक बच्ची है। पति पत्नी में विवाद के चलते युवक की पत्नी मायके चली गई थी और लौटकर नही आ रही थी। जिसके कारण युवक मानसिक तनाव में था, पत्नी वियोग में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
महिला ने किया फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड
उद्योगनगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर तृतीय में शनिवार को एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते घर पर ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उद्योग नगर थाना एएसआई बाबूलाल ने बताया कि प्रेम नगर तृतीय डीपीएस स्कूल के पास यादराम के मकान में किराए से रहने वाली महिला हेमलता (30) पत्नी राधेश्याम खटीक ने घर पर ही फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों व आस पड़ोस के लोगो को घटना की जानकारी लगने पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। जिसपर थाना पुलिस ने मौके पर पहुचकर महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुचे। यहां ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
मृतक महीला के शव को मोर्चारी में शिफ्ट करवाया गया। जहां से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक महिला के कमरे से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नही मिलने से मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।
0 Comments
1-k
कोटा में बाघिन के शावक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, गत 16 दिनों से चल रहा था उपचार - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]