
लॉकडाउन के आदेश के उल्लघंन के मामले में पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत के खिलाफ मामला दर्ज
Kotatimes
Updated 5 years ago

KOTATIMES SEPTEMBER 1, 2020। लॉकडाउन के आदेश के उल्लघंन करने के मामले में उद्योग नगर थाना पुलिस ने लाडपुरा के पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत समेत 10 जनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 279, 270 व राजस्थान महामारी (संशोधित) अध्यादेश 2020 के तहत मामला दर्ज किया है।
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Whats app Group: CLICK HERE.
उद्योग नगर थानाधिकारी प्रमेन्द्र रावत ने बताया कि 30 अगस्त को एएसआई बाबूलाल पारेता सहित टीम जिला कलक्टर की ओर से दिए लॉकडाउन के आदेश की पालना के चलते गोविन्द नगर चौराहे इलाके में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब 12 बजे गोविन्द नगर चौराहे पर 10-15 भाजपा कार्यकर्ता व दुकानदार एकत्र हुए।
शहर के कई क्षेत्रों में 2 सितम्बर को जलापूर्ति बाधित रहेगी
इसके बाद लाडपुरा पूर्व विधायक राजावत भी वहां आए। राजावत ने कार्यकर्ताओं व दुकानदारों को कहा कि आप लोग दुकानें खोलो, मैं आपके साथ हूं। प्रशासन कुछ नहीं बिगाड़ सकता व प्रशासन के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया। कार्यकर्ताओं ने उनके संबोधन का समर्थन किया।
ग्राफिक की दुकान पर आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक
थानाधिकारी प्रमेन्द्र रावत मय जाब्ते ने लोगों से लॉकडाउन के आदेशों की पालना की समझाइश की, लेकिन वह नहीं माने। उद्योग नगर पुलिस की ओर से जिला कलक्टर के लॉकडाउन आदेश का स्पष्ट अवहेलना करने के मामले में पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत, इरशाद, संजय तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, हरीश विजय, अनवर, धनंजय तिवारी, विनोद खटीक व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 279, 270 व राजस्थान महामारी (संशोधित) अध्यादेश 2020 के तहत प्रकरण दर्ज किया।
कोटा में लॉकडाउन के दौरान पाँच घंटे खुलेंगे बाजार
0 Comments
थोक सब्जी मंडी में सब्जियों एवं फलों की प्रति किलो की दरें - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] लॉकडाउन के आदेश के उल्लघंन के मामले मे… […]
एक हजार रूपये रिश्वत लेते महिला सरपंच गिरफ्तार, हैडपम्प रिपेयर कार्य का भुगतान की एवज में मांगी थ
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] लॉकडाउन के आदेश के उल्लघंन के मामले मे… […]
कोटा की बेटी ने ब्लैक पेन से बनाई गणेश जी की पेंटिंग - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] लॉकडाउन के आदेश के उल्लघंन के मामले मे… […]
डेढ साल से अधिक पुराने वीडियों को किया वायरल, साइबर सेल में कराया मामला दर्ज - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] लॉकडाउन के आदेश के उल्लघंन के मामले मे… […]
नशे में धुत कलयुगी बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट पीटकर कर दी हत्या - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] लॉकडाउन के आदेश के उल्लघंन के मामले मे… […]
ट्रेन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] लॉकडाउन के आदेश के उल्लघंन के मामले मे… […]