
आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, कई ईलाके हुए जल मग्न
Kotatimes
Updated 5 years ago

नगर निगम ने बंद कर दी श्रीनाथपुरम और विज्ञान नगर की हेल्पलाइन
विभिन्न कार्यों के लिए जनता हो रही है परेशान
नगर निगम के द्वारा श्रीनाथपुरम तथा विज्ञान नगर में हेल्पलाइन को बंद कर दिया गया है। हेल्पलाइन बंद होने से स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर जिला कांग्रेश उपाध्यक्ष राखी गौतम ने नगर निगम कोटा दक्षिण की हेल्पलाइन बंद होने के कारण हो रही जन समस्याओं से नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को पत्र लिखकर तथा नगर निगम कोटा दक्षिण की आयुक्त कीर्ति राठौर से बात कर अवगत कराया। गौतम ने कहा कि नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा कोटा दक्षिण क्षेत्र में स्थित श्रीनाथपुरम एवं विज्ञाननगर हेल्पलाईन को बंद कर दिया गया है। जिसके परिणामस्वरूप कोटा दक्षिण की जनता को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने एवं अन्य कार्यों के लिए अत्याधिक परेशान होना पड़ रहा है। नगर निगम कोटा दक्षिण द्वारा सभी कार्र्याे को ऑनलाइन किया जाने का प्रयास उचित है किन्तु नगर निगम के सभी कार्याें को ऑनलाइन होने से पूर्व ही पहले से ही चल रही व्यवस्थाओं का बंद होना नगर निगम कोटा दक्षिण की कार्यशैली पर प्रश्न उठाता है। वर्तमान समय में शहर की जनता अपने कार्याें के लिए ई-मित्र सेन्टरों के चक्कर लगा रही है, किन्तु फिर भी आम जनता के कार्यों को लेकर नगर निगम कोटा दक्षिण का प्रशासन चिन्तित नहीं है। गौतम ने आग्रह किया कि नगर निगम कोटा दक्षिण की हेल्पलाईनों को पुनः चालू करवाने की कृपा करे, जिससे की शहर में कांग्रेस सरकार की छवि धूमिल न हो।
Read More:
निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए बनेंगे अलग वार्ड
नशे में धुत कलयुगी बेटे ने अपने पिता की लाठी से पीट पीटकर कर दी हत्या
लॉकडाउन के आदेश के उल्लघंन के मामले में पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत के खिलाफ मामला दर्ज
दुखों के हरता भगवान गजानन को हर्ष और उल्लास के साथ दी गई विदाई, कोरोना काल का रहा प्रभाव
0 Comments
थोक सब्जी मंडी में सब्जियों एवं फलों की प्रति किलो की दरें - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्थ… फलों के थोक दरों के भाव-- […]
डेरा अनुयायी इन्द्रजीत सिंह इन्सां आज फिर मददगार बने, किया एसडीपी डोनेट - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्थ… […]
निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए बनेंगे अलग वार्ड - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्थ… […]
जेईई-एडवांस्ड मे विदेशी विद्यार्थियों के लिए आवेदन 5 सितम्बर से इस वर्ष भारत में ही देनी होगी परी
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्थ… […]
प्रशासन ने गोरधनपुरा में सड़क पर से अतिक्रमण हटाया - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्थ… […]
बच्चे के शव को लावारिस छोड़ कर अस्पताल से चले गए माता पिता, बाद में फोन करके बुलाया और शव को सौंपा - ko
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्थ… […]