
मंडी प्रशासन द्वारा सब्जियों एवं फलों की की दरें निर्धारित की गयी
Kotatimes
Updated 5 years ago

KOTATIMES SEPTEMBER 4, 2020। थोक फल-सब्जी मंडी में शुक्रवार को विभिन्न प्रकार की सब्जियों एवं फलों की थोक दरें प्रति किलोग्राम की दरें मंडी प्रशासन द्वारा जारी की गई है।
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Whats app Group: CLICK HERE.
बार-बार लॉकडाउन लगने और बारिश में घरों में थाली से हरी सब्जी नदारद होने लगी है, पिछले 1 महीने से सब्जियों के दामों में दो से तीन गुना उछाल आ चूका है। मंडी में रात 10:00 से 3:00 बजे तक होलसेल में सब्जियों का व्यापार होता है फिर तड़के 3:00 बजे से 8:00 बजे तक लोकल दुकानदार होलसेल से माल खरीदते हैं। हाल ही में लोक डाउन के वजह से 1000 सब्जी विक्रेता बढ़ गए जिसमें ऑटो चालक, फास्ट फूड, टेंट हाउस और पानी पताशे वाले है।
कोटा ग्रामीण इलाके के नाले में मृत पड़ा मिला गोवंश
सचिव फल-सब्जी मंडी डॉ. हेमलता मीणा ने बताया कि शुक्रवार को सब्जियों में अधिकतम दरें लहसून 104 रूपये प्रति किलोग्राम तथा न्यूनतम दरें काचरा एवं मक्का 9 रूपये प्रति किलोग्राम रहीं।
बाजार में सब्जी के दाम आसमान छू रहे है इस महगाई के चलते आम आदमी को घर चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हरी सब्जियों को मनमानी रेट पर बेचा जा रहा है।
"प्रियंका" गृहणी
सरकार और प्रशासन को आम आदमी के बारे में सोचना चाहिए उन्हें सबकी दरें निश्चित कर देनी चाहिए। कोरोना महामारी के कारण कई लोग रोजगार खो बेठे है, ऐसे में लोकल सब्जी वाले मनचाही दर से सब्जियां बेच रहे हैं जो कि आम आदमी के लिए गलत है।
"सुनीता काबरा " social Worker
कोरोना के कारण लोगो का रोजगार चला गया, हर छोटे-बड़े व्यापारी आर्थिक मंदी से झूझ रहे है ऐसे में सब्जियों के बढ़ते भाव परेशानी बढ़ा रहे है। जहा दो वक्त रोटी का जैसे तैसे इंतजाम कर पाते है वही बढ़ती सब्जियों के दाम के कारण मुश्किले ओर बढ़ रही है ।
"अरुणा विनय" पहल संस्थान
कोरोना के चलते लॉकडाउन में वैसे ही लगभग सभी का कामकाज ठप हो चुका है अब वह अपने घर का राशन ले या महंगी सब्जियां। बोलने के लिए बहुत कुछ है पर आम आदमी की तकलीफ को मैं शब्दों मे व्यक्त नहीं कर सकती।
अनिला प्रजापति
सब्जियों की महंगाई हर मध्यमवर्ग की मार है आज के समय में सब्जियों के बढ़ते दामों को देखते हुए दो वक्त का खाना खाना भी बहुत महंगा हो गया है। कोराना काल के चलते लॉकडाउन के चलते कोई काम धंधे नहीं चल रहे हैं सारे काम ठप पड़े हुए हैं ऐसे में दो वक्त का खाना बहुत बड़ी परेशानी हो रही है। ऐसे में एक आम व्यक्ति का भोजन करना बहुत महंगा हो गया है। इस और सरकार और प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
मधुबाला शर्मा एडवोकेट
आलू ,गोभी, प्याज, टमाटर जैसी रोजाना इस्तेमाल होने वाली सब्जियां लगातार महंगी होती जा रही है ,कोविड-19 महामारी की वजह से फूड आइटम के साथ-साथ सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। इससे रसोई का जायका बिगड़ रहा है सब्जी के दामों में बेतहाशा वृद्धि से घर का बजट भी बिगड़ रहा है ।
मुक्ता चतुर्वेदी मैनेजर
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Whats app Group: CLICK HERE.
सब्जियों की थोक भाव की दरें-
क्र.सं. सब्जी न्यूनतम अधिकतम
1. भिंडी 10 30
2. लौकी 7 20
3. बैंगन 15 30
4. पत्तागोभी 10 18
5. शिमला मिर्च 35 40
6. गोभी 10 20
7. गँवार फली 20 30
8. अरबी 13 20
9. खीरा 8 10
10.अदरक 25 38
11.हरी मिर्च 15 30
12.नींबू 8 11
13.प्याज 5 17
14.आलू 15 25
15. कद्दू 8 20
16. टमाटर 25 45
17. गिलकी 12 30
18. काचरा 6 9
19. मक्का 5 9
20. मूंगफली 30 35
21. विन्स 35 40
22. चोला 20 30
23. लहसुन 40 104
24. करेला 30 40
25. तन्दुरी 45 50
26. गाजर 5 7
27 करूंदा 20 24
आधे घंटे की बरसात ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, कई ईलाके हुए जल मग्न
फलों के थोक दरों के भाव--
क्र.सं. फ्रूट न्यूनतम अधिकतम
1. सेब 60 100
2. केला 15 18
3. अमरूद 10 12
4. मोसम्बी 25 32
5. पपीता 17 20
6. अनानास 30 34
7. अनार 32 55
8. तरबूज 18 20
9. कीवी 250 300
10. चीकू 25 26
11. आलू बुखारा 100 105
12. पानी नारियल(प्रति नग) 26 28
0 Comments
एक हजार रूपये रिश्वत लेते महिला सरपंच गिरफ्तार, हैडपम्प रिपेयर कार्य का भुगतान की एवज में मांगी थ
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] थोक सब्जी मंडी में सब्जियों एवं फलों क… […]
बच्चे के शव को लावारिस छोड़ कर अस्पताल से चले गए माता पिता, बाद में फोन करके बुलाया और शव को सौंपा - ko
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। थोक सब्जी मंडी में सब्जियों एवं फलों क… नयापुरा थाना अधिकारी भवानी सिंह ने […]
अवैध रूप से बेची जा रही देशी शराब सहित दो जने गिरफ्तार - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] थोक सब्जी मंडी में सब्जियों एवं फलों क… […]
कैथून कस्बे में रामद्वारा के गणेश जी के सामने से दानपेटी चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] थोक सब्जी मंडी में सब्जियों एवं फलों क… […]
सुमन विहार में मामूली कहासुनी में दो युवकों ने बुर्जुग दम्पति पर किया जानलेवा हमला - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]