...

दिलावर ने प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्मो की घटनाओं के विरोध में निकाली आक्रोश रैली 

Kotatimes

Updated 5 years ago

KOTATIMES OCTOBER 03, 2020। प्रदेश में लगातार बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमण्डी विधायक मदन दिलावर के नेतृत्व में घटोत्कच्छ चैराहा से कलेक्ट्रेट तक कोविड गाइड लाईन की पालना करते हुए आक्रोश रैली निकाली।
 
 
आक्रोश रैली घटोत्कच्छ चैराहा से महावीर नगर, तलवण्डी, जवाहर नगर, सीएडी, गुमानपुरा, कोटड़ी चैराहा, नयापुरा इत्यादि मुख्य बाजारों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची कार्यकर्ताओं ने हाथो में तख्तिया ली हुई थी जिन पर सरकार के विरोध में नारे लिखे हुए थे।

Dilavar protest against the increasing misdeeds in the state

 
 
कलेक्ट्रेट पर विधायक दिलावर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में शासन नाम की कोई चीज बची हुई नहीं है सर्वत्र अपराधियों का बोलबाला है इसलिए प्रदेश के हर गांव व हर जिले में लगातार नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार की सैकड़ो घटनाऐं हो रही हैं।
राजस्थान प्रदेश अपराधों के ग्राफ में ऊपर आ चुका हैं। उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश की घटनाओं के सम्बन्ध में इनके राष्ट्रीय नेता एक शब्द नहीं बोल रहे है जबकि अन्य प्रदेशों में इनके नेताओं ने अनावश्यक रूप से कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का काम किया हैं।
 
 
आज प्रदेश में अपराधों में विश्वास व आमजन में डर की भावना पैदा हो रही है और बारां शहर की घटना दिल दहलाने वाली है जहां पर दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटनाऐं होती है।
 
दिलावर ने सरकार से मांग की है कि बारां दुष्कर्म की घटना के आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलवाई जावे और सरकार दुष्कर्म के खिलाफ कठोर कानून लाकर उसे सख्ती से लागू करे ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर विराम लग सकें। दिलावर प्रमुख पदाधिकारियों के साथ जिला कलक्टर के प्रतिनिधि से मुलाकात कर प्रदेश व कोटा संभाग में लगातार बड़ रही दुष्कर्म की घटनाओं पर कड़ा विरोध जताते हुए अंकुश लगाने की मांग की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नेता खण्डेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी अरविन्द सिसोदिया, भाजपा उपाध्यक्ष देबू राही, जिला मंत्री सियाराम वैष्णव, रेखा खेलवाल, भाजपा नेता डाॅ. एल.एन. शर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र मेहरा, प्रताप सिंह तोमर, पूर्व पार्षद ओम गुंजल, मनोज पूरी, पवन दिलावर, दीपक दिलावर, धनराज चेची, अभिषेक मलेटी, राजेश शर्मा, मूलचंद पंकज सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Read more:

9 साल की बच्ची के गले में फंसा सेफ्टी पिन, जटिल सर्जरी से बाहर निकाला

राहुल गांधी से अभद्रता और पीड़िता से अन्याय पर फूटा कांग्रेसजनों का आक्रोश

गैंगरेप पीड़िता को इन्साफ दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

एक वर्ष पूर्व बिछड़ी पत्नी को लेने पहुँचा पति

बारां: पत्नी के साथ अवैध संबंधों के कारण पति ने की अपने सगे भाई की हत्या