
भाजयुमो छोड़ शहर उपाध्यक्ष प्रभात कश्यप जुड़े हाड़ौती विकास मोर्चा से, कांग्रेस के पक्ष में करेंगे काम, राजेंद्र सांखला ने दिलाई सदस्यता
Kotatimes
Updated 4 years ago

KOTATIMES December 21, 2020। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर जिला उपाध्यक्ष प्रभात कश्यप ने सोमवार को हाड़ौती विकास मोर्चा की सदस्यता ली है। मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला ने मोर्चा के कोटड़ी सर्किल के नजदीक स्थित कार्यालय पर कश्यप को सदस्यता दिलाई।
private hospital for covid treatment in KOTA
प्रेस विज्ञप्ति मेल करे- editorkotatimes@gmail.com
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Group Whats app Group: CLICK HERE
प्रभात कश्यप ने यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के द्वारा कराए गए शहर के विकास कार्यों से प्रेरित होकर कांग्रेस के पक्ष में काम करने के लिए मोर्चा से जुड़े हैं। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल में विश्वास जताते हुए उन्होंने हाड़ौती विकास मोर्चा से जुड़ने का फैसला लिया है। शहर अध्यक्ष शादाब खान ने बताया कि उनके साथ कई कार्यकर्ता भी हाड़ौती विकास मोर्चा से जुड़ेंगे। इसके लिए 23 दिसंबर को विकास मोर्चा के कार्यालय पर दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा।.