
कोटा थर्मल प्लांट में फिर हादसा, कर्मचारी का पैर कटा
Kotatimes
Updated 5 years ago

KOTATIMES JULY 19, 2020। कोटा थर्मल में रविवार तड़के कन्वेयर बेल्ट की चपेट में आने से एक कर्मचारी का पैर कट गया। गंभीर हालत में चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Whats app Group: CLICK HERE.
थर्मल में कर्मचारी प्यारेलाल रविवार तड़के कॉल प्लांट की कन्वेयर बेल्ट को ज्वॉइंट कर रहा था,तभी वह इसकी चपेट में आ गया। दुर्घटना में श्रमिक का एक पैर शरीर से अलग हो गया। हैरानी की बात यह रही कि मरम्मत कार्य के दौरान कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कॉल प्लांट में मौजूद नहीं था। श्रमिकों ने बताया कि घायल श्रमिक टेक्नोकेम फर्म में कार्यरत था।
कन्वेयर बेल्ट दिन में ही टूट गई थी, लेकिन अधिकारियों के दबाव के चलते रात में ही ठीक करना पड़ा। यहां पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी। पुरानी सिलिंग से ही कार्य किया जा रहा था। इसके टूटने से हादसे के दौरान श्रमिक का पैर फंसकर अलग हो गया। कोटा थर्मल मजदूर संघ ने थर्मल प्रशासन से घायल श्रमिक के इलाज की सम्पूर्ण व्यवस्था व उसके परिवार के भरण-पोषण की व्यवस्था करने की मांग की है।
Read More:
0 Comments
-k
चाकुओं से गोदकर हत्या कर शव सुनसान खेत मे फेंका - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] में ट्रक ड्राइवर का शव बरामद हुआ Read More: कोटा थर्मल प्लांट में फिर हादसा, कर्मच… बाइक स्लिप होने से चालक की मौत बीच […]
नए कोटा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था है खराब,अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] में ट्रक ड्राइवर का शव बरामद हुआ Read More: कोटा थर्मल प्लांट में फिर हादसा, कर्मच… बाइक स्लिप होने से चालक की मौत बीच […]