
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Kotatimes
Updated 5 years ago

KOTATIMES JUNE 23,2020। विज्ञान नगर थाना क्षेत्र में अग्रवाल नमकीन की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञान नगर थाना अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि मनीष सिंह पुत्र बाबू सिंह नाम का युवक जिसकी उम्र करीबन 20 वर्ष बताई जा रही है अग्रवाल नमकीन की दुकान पर अपने भाई के साथ कार्य करता था जिसने राजीव प्लाजा की रेलिंग से लटककर फांसी लगा ली।
मृतक मनीष सिंह नांता में करणी नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना देर रात की है जब सभी कर्मचारी चले गए थे मृतक का भाई भी अपने घर जा चुका था जो कुन्हाड़ी में रहना बताया जा रहा है। विज्ञान नगर थानाधिकारी अमर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह घटना की सूचना मिली तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने लटके हुए शव को रेलिंग से नीचे उतार कर शव का पंचनामा कर मृतक को एमबीएस अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है, जिसका पोस्टमार्टम होना बाकी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Whats app Group: CLICK HERE.
Read More:
पानी का बिल कम करने के लिए मांगी रिश्वत, एसीबी ने धरा
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
परिजनों ने कूलर चलाने के लिए हटाया वेंटिलेटर का प्लग, मरीज की मौत
0 Comments
बुधवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव आए, चौपाटी बाजार में जूस सेंटर का कर्मचारी निकला कोरोना पॉजिटिव - kotatime
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] युवक ने फांसी लगाकर दी जान […]
सांप के काटने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] युवक ने फांसी लगाकर दी जान […]
ट्रक और बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर घायल - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] युवक ने फांसी लगाकर दी जान […]
ऑटो यूनियन ने दिया परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह जी खाचरियावास को ज्ञापन - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] युवक ने फांसी लगाकर दी जान […]
भाजपा युवा मोर्चा ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] युवक ने फांसी लगाकर दी जान […]