
अर्जुनपुरा गांव के खेतों में पड़ा मिला शव, मृतक युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मौजूद
Kotatimes
Updated 5 years ago

KOTATIMES JULY 20, 2020। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुरा गाॅव में रविवार देर रात को अज्ञात बदमाशो ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह युवक का शव खेत मे सुनसान इलाके में पड़ा हुआ मिला।
कोटा की खबरे जानने के लिए जॉइन करे Whats app Group: CLICK HERE.
बोरखेड़ा एएसआई दरियाई सिंह ने बताया कि देर रात को अर्जुनपुरा गाव में एक खेत के अंदर सुनसान इलाके में एक युवक का शव होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर मौके पर पहुचकर देखा तो युवक का खून से सना शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी आला पुलिस अधिकारियों को दी गई।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षत प्रवीण जैन,थाना अधिकारी महेंद्र मीणा सहित कई पुलिसकर्मी मोके पर पहुचे। हत्या की जांच को लेकर एफएसएल टीम ने घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाए, डॉग स्क्वार्ड टीम की मदद ली गई।
ग्रामीणों से पूछताछ की गई
मृतक युवक की पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर फ़ोटो डाला गया। मृतक युवक की पहचान उसके भाई ने सहरावदा गाँव निवासी रमेश बैरवा (35) पुत्र बाबूलाल बैरवा के रूप में की गयी। मृतक के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। घटना की जानकारी पर मृतक के रिश्तेदार, परिजन व गाव के सरपंच भी मोर्चरी पर पहुचे। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक युवक के पिता बाबूलाल बैरवा की तबियत खराब होने से उनका उपचार पिछले 8 दिनों से एमबीएस अस्पताल में चल रहा था। म्रतक युवक रमेश उसकी मां के साथ अस्पताल में रहकर पिता का उपचार करवा रहा था। परिजनों का कहना है कि रात करीब 10 बजे तक युवक अस्पताल में ही था। सुबह होने पर परिजनों को युवक की सूचना प्राप्त हुई। मोर्चरी पर पहुचे म्रतक के परिजनों व गांव वासियो ने युवक के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।बोरखेड़ा थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मृतक युवक की हत्या किसने और क्यों की यह फिलहाल पुलिस जांच का विषय है पुलिस ने पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
Read More:
0 Comments
0-k
-k
-k
कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करते हुए मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
-k
-k
किशोरसागर तालाब में महिला ने लगाई छलांग, राहगीर ने बचाई जान - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
4-k
वन अधिकारी व कर्मचारियों को मारपीट कर वाहनों को तोड़ने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
-k
-k
कोटा रेलवे डीआरएम ने बारां माल गोदाम का किया निरीक्षण - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
-k
नए पुराने कोटा शहर के कई इलाकों में दो दिन जलापूर्ति बाधित - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]
हैंगिंग ब्रिज के नीचे मिला शव, रात का रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह चलाया गया - kotatimes
December 4, 2017 at 3:12 pm
[…] […]