
प्रोपर्टी विवाद को लेकर बदमाशो ने किया युवकों पर हमला
Kotatimes
Updated 5 years ago

KOTATIMES SEPTEMBER 26, 2020। जवाहर नगर थाना क्षेत्र के निजी कोचिंग संस्थान के पीछे शुक्रवार देर रात्रि दो युवकों पर तीन-चार बदमाशो ने हमला कर घायल कर दिया। वारदात में घायल दोनों युवकों का उपचार एमबीएस अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बालिता रोड सुमन विहार कुन्हाड़ी निवासी विक्रम सिंह (26) पुत्र मदन सिंह व महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर 4 निवासी चेतन नागर (26) पुत्र मोहनलाल नागर पर देर रात को कोचिंग संस्थान के पीछे कुछ बदमाशो ने रोककर मारपीट कर दी। जिंसमे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर परिजन दोनों घायल युवको को उचार के लिए एमबीएस अस्पताल लेकर पहुचे। जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
घायल युवक विक्रम सिंह ने बताया कि दो साल पहले हमने मकान निर्माण का कार्य शुरू करवाया था। जहां आरोपी लालचंद गुप्ता व अभिनव गुप्ता जबरन प्लाट को खुद का बताते हुए पेसो की मांग करने लगे। जबकी यह प्लाट उनका स्वयं का है जिसके कागजात भी हमारे पास है।
आरोपियों ने मकान पर कब्जा करने की नीयत से हमला कर घायल कर दिया। जवाहर नगर थाना पुलिस ने पीड़ित युवको की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।